World’s First AI Baby Tong Tong: दुनिया का पहला AI बेबी, बिल्कुल इंसानों जैसा, किसने बनाया?

World’s First AI Baby Tong Tong: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई चमत्कार देखने को मिल रहे हैं। चैटGPT, जेमिनी AI, माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट जैसे कई जेनरेटिव AI टूल के बाद, अब दुनिया का पहला AI Baby भी बनाया गया हैं।

World's First AI Baby Tong Tong
World’s First AI Baby Tong Tong

दुनिया का पहला AI बेबी किसने बनाया?

हाल ही में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बीजिंग इंस्टीट्यूट फॉर जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (BIGAI) ने दुनिया का पहला AI बेबी बनाया है, जो रोबोट होने के बावजूद बिल्कुल इंसानों जैसा दिखता है, इंसानों की तरह ही काम करता है और आपके हर सवाल का तुरंत जवाब भी देता हैं।

AI Baby Tong Tong
AI Baby Tong Tong

World’s First AI Baby Name । दुनिया के पहले AI बच्चे का नाम

चीनी शोधकर्ताओं द्वारा इस AI बेबी का नाम टोंग टोंग (Tong Tong) रखा गया है, जिसका अर्थ होता है “छोटी लड़की (Little Girl)”। 3 साल का यह AI बच्चा इंसानी बच्चों की तरह भावनात्मक व्यवहार करने में सक्षम है। अगर वह गुस्सा करता है तो वह प्यार से मुस्कुराता भी है, वह रोता भी है।

World’s First AI Baby Tong Tong की खासियत

जब इसे लॉन्च किया गया तो दुनिया इसे देखकर हैरान रह गई। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस AI बेबी में अन्य बच्चों की तरह लोगों या बड़ों को देखकर सीखने की क्षमता हैं। वह 3-4 साल के बच्चे के समान व्यवहार और अक्षमता प्रदर्शित कर सकती हैं।

आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस के एक्सपर्ट और BIGAI के डायरेक्टर झू सोंगचुन ने कहा कि AI में हमारी दुनिया को बदलने की क्षमता हैं। हमें ऐसे संस्थान बनाने की जरूरत है जो वास्तविक दुनिया को समझ सकें, जिनके पास कौशल की भरमार हो।

World's First AI Baby - Tong Tong
World’s First AI Baby – Tong Tong

AI बेबी Tong Tong की विशेषता

चीनी शोधकर्ताओं के अनुसार, यह AI बेबी Tong Tong स्वयं से सीखने पर काम करता है और आसपास होने वाली चीजों से सीखता हैं। इसे करीब 600 शब्द सिखाए हैं और इसमें इमोशनल इंटेलिजेंस तकनीक भी फिट किया गया है। वैज्ञानिकों की दावा है कि यह AI Baby ऑटोनोमस लर्निंग तकनीक की मदद से इंसानी बच्चों द्वारा प्रयोग किए गए शब्दों और उनके गतिविधियों को देखकर सीखेगा।

यह भी पढ़ें: Joy E-Bike Offer: कंपनी ने दिया बड़ा ऑफर, मात्र 999 रुपए में बुक करें यह इलेक्ट्रिक स्कूटर

Leave a comment