Top 10 Richest YouTubers of India 2024: भारत के 10 सबसे अमीर यूट्यूबर, करोड़ों में है नेट वर्थ

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देंगे Top 10 Richest YouTubers of India 2024 के बारे में:

Top 10 Richest YouTubers of India 2024
Top 10 Richest YouTubers of India 2024

आज के डिजिटल युग में, YouTube सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें वह सब कुछ हैं जो एक सामान्य व्यक्ति को चाहिए। यूट्यूब उन सभी प्रतिभावान व्यक्तियों के लिए एक मंच हैं जो अपने जुनून और कौशल के साथ कुछ करना चाहते हैं और सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं। 

ऐसे में कुछ व्यक्ति है जो YouTube पर अपनी कला और प्रतिभा के दम पर आज सफलता के शिखर पर पहुँच चुके हैं। इसी कारण से, हमने सोचा कि आज के इस पोस्ट के माध्यम से भारत के 10 सबसे अमीर और सफल YouTubers पर एक नज़र डालते हैं।

Top 10 Richest YouTubers of India 2024 List –

Technical Guruji – गौरव चौधरी

Technical Guruji
Technical Guruji

Top 10 Richest YouTubers of India 2024 की सूची में पहला नाम गौरव चौधरी का है। टेक्निकल गुरुजी भारत के नंबर 1 टेक यूट्यूबर हैं, उनका असली नाम गौरव चौधरी है। इनके यूट्यूब चैनल “Technical Guruji” पर 23.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

गौरव चौधरी के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपति 45 ​​मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 373 करोड़ हैं।

CarryMinati – अजय नागर

CarryMinati
CarryMinati

कैरी मिनाटी के नाम से मशहूर अजय नागर भारत के एक लोकप्रिय यूट्यूबर, स्ट्रीमर और रैपर हैं। इनके YouTube चैनल का नाम “CarryMinati” है, जिस पर 41.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। कैरी अपनी रोस्टिंग वीडियो के लिए जाने जाते है, जिसके चलते वह एशिया के नंबर 1 यूट्यूबर है।

CarryMinati (अजय नागर) की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपति 6 ​​मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 50 करोड़ होता हैं।

BB Ki Vines – भुवन बाम

Bhuvan Bam
Bhuvan Bam

भुवन बाम को उनके YouTube चैनल “BB Ki Vines” के लिए जाना जाता है। वह एक कॉमेडियन, सिंगर और एक्टर हैं। फ़िलहाल इनके यूट्यूब चैनल पर 26.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

Bhuvan Bam की नेट वर्थ 15 ​​मिलियन डॉलर की है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 124 करोड़ होता हैं।

Amit Bhadana – अमित भड़ाना

Amit Bhadana
Amit Bhadana

सबसे अमीर यूट्यूबर की इस सूची Top 10 Richest YouTubers of India 2024 में अगला नाम हैं अमित भड़ाना का। इनके यूट्यूब चैनल का नाम ही “Amit Bhadana” है, जिस पर 24.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। अमित भड़ाना कॉमेडी वीडियो बनाते है जो लोगों को खूब पसंद आता हैं।

अमित भड़ाना की नेट वर्थ 7 ​​मिलियन डॉलर की है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 58 करोड़ होता हैं।

Ashish Chanchlani Vines – आशीष चंचलानी

Ashish Chanchlani
Ashish Chanchlani

आशीष चंचलानी एक फेमस यूट्यूबर, एक्टर, और सोशल मीडिया Influencer है। उनके यूट्यूब चैनल “Ashish Chanchlani Vines” पर 30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वे YouTube पर अपने मजेदार कॉमेडी और संवादात्मक वीडियो के लिए जाने जाते हैं।

आशीष चंचलानी की नेट वर्थ 5 ​मिलियन अमेरिकी डॉलर की है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 41-42 करोड़ होता हैं।

Khan GS Research Centre – खान सर

Khan Sir
Khan Sir

भारत के सबसे लोकप्रिय टीचर में से एक खान सर के यूट्यूब चैनल “Khan GS Research Centre” पर 22.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। 

Khan Sir के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपति लगभग 5 ​​मिलियन डॉलर की है जो कि भारतीय रूपये में 41 करोड़ होता हैं।

NishaMadhulika – निशा मधुलिका

NishaMadhulika
NishaMadhulika

Top 10 Richest YouTubers of India 2024 की सूची में निशा मधुलिका भारत की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल “NishaMadhulika” पर 14 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह भोजन और रेसिपी से जुड़ी वीडियोज बनाती है।

NishaMadhulika YouTube Channel

निशा मधुलिका के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपति लगभग 3.5 ​​मिलियन डॉलर की है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 29 करोड़ हैं।

Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker – विवेक बिंद्रा

डॉ. विवेक बिंद्रा एक बहुत बड़े Youtuber, Motivational Speaker और Business Coach हैं। उनके यूट्यूब चैनल “Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker” पर 21 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

Dr. Vivek Bindra Youtube Motivation Video

विवेक बिंद्रा के Net Worth की बात करें तो Moneymint के अनुसार उनकी नेट वर्थ लगभग 11 ​​मिलियन डॉलर (लगभग 90 करोड़) से अधिक हैं।

Sandeep Maheshwari – संदीप माहेश्वरी

Sandeep Maheshwari
Sandeep Maheshwari

Top 10 Richest YouTubers of India 2024 की सूची में अगला नाम संदीप माहेश्वरी का है जो एक जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर, यूट्यूबर और फोटोग्राफर है। उनके YouTube चैनल “Sandeep Maheshwari” पर आज 28 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

Sandeep Maheshwari Youtube Motivation Video

संदीप माहेश्वरी के Net Worth की बात करें तो लगभग 5 ​​मिलियन डॉलर की है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 41 करोड़ होता हैं।

Dhruv Rathee – ध्रुव राठी

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee

ध्रुव राठी अपने YouTube चैनल “Dhruv Rathee” के माध्यम से ट्रेंडिंग में चल रहे राजनीतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर अपने विचार रखते है। फ़िलहाल उनके यूट्यूब चैनल पर 14.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

Dhruv Rathee की नेट वर्थ 4 ​​मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रूपये में लगभग 33 करोड़ होता हैं।

आपको subahtak.com द्वारा “Top 10 Richest YouTubers of India 2024” पर लिखी यह ब्लॉग पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताये।

1. भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर कौन है?

उत्तर- नेट वर्थ के अनुसार गौरव चौधरी (Technical Guruji) सबसे अमीर यूट्यूबर है। उनकी Net Worth लगभग 373 करोड़ हैं।

2. भारत के नंबर वन यूट्यूबर कौन है?

उत्तर- भारत के नंबर वन यूट्यूबर अजय नागर (CarryMinati) है, जिनके YouTube पर 41 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

यह भी पढ़ें: Anupam Mittal Net Worth, Car Collection: Shaadi.com के मालिक अनुपम मित्तल की नेट वर्थ और कार कलेक्शन

Leave a comment